हावड़ा हिन्दू चेतना मंच ने आशालय छात्रों संग मनाई दीपावली



--- प्रकाश पाण्डेय, कोलकाता।
दीपावली के पावन पर्व पर हावड़ा हिन्दू चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने हावड़ा के लिलुआ स्थित एक अनाथालय पहुँचकर वहां मौजूद आशालय छात्रों संग गणेश-लक्ष्मी की पूजा की और उनके साथ संस्था के कार्यकर्ताओं ने पटाखे भी जलाये।

संस्था के अध्यक्ष सूर्यभान गुप्ता ने वहां मौजूद सभी बच्चों के लिए मिष्ठान की व्यवस्था की। इस खुशी को देखकर कई आशालय छात्र आनंद विभोर हो गए। एक आशालय छात्र का कहना था कि पर्व त्यौहार के दिन हम भी खुशियां तो मनाते हैं लेकिन हमारी खुशी के मायने तब ज्यादा बढ़ जाते हैं जब बाहर से लोग आकर हमारे साथ खुशियां मनाते हैं। वहीं संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि रौशनी के इस पर्व का आशय ही है कि हम खुशियां बाँटे। दीपावली खुशियों और सम्पन्नता का पर्व है इसलिए आज प्रण लेने की आवश्यकता है कि हम किसी को बेगाना नहीं बल्कि सबको अपना माने। यही इस पर्व का मूल आनंद है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News