हावड़ा : बेलुर के जगन्नाथ घाट पर स्वच्छता अभियान



22 अक्टूबर। गंगा समग्र हावड़ा जिला प्रमुख बलराम पाठक कहते हैं कि गंगा नदी में होने वाला प्रदूषण पिछले कई सालों से भारत सरकार और जनता के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। गंगा भारतवर्ष की सभ्यता और संस्कृति की सबसे मजबूत आधार है। उत्तर भारत के लगभग सभी प्रमुख शहर और उद्योग, करोड़ों लोगों की श्रद्धा का आधार गंगा और उसकी सहायक नदियों के किनारे हैं और यही उसके लिए सबसे बड़ा अभिशाप साबित हो रहे हैं। कहते हैं ना कभी - कभी ज्यादा अच्छा होना भी खुद के लिए नुकसानदेह साबित हो जाता है।

आज हम सब भारतीयों की प्राथमिकता है कि हम सब मिलकर माँ गंगा को प्रदूषण मुक्त करे। तो आइये, बढ़ाये एक कदम हमारे मित्रों के साथ जिन्होंने संकल्प लिया है कि माँ गंगा को निर्मल करके रहेंगे। आप का एक कदम हर किसी के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

इसी क्रम में सन्नी यादव के नेतृत्व मे बेलुर के जगन्नाथ घाट पर माँ गंगा को निर्मल रखने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। हर रविवार की भांति सुबह 8 बजे से गंगा समग्र की युवा टोली 2 के राकेश पाण्डेय, खेमु यादव, विनोद पाठक, राजेश यादव, बिरू राऊत, रोहित सिंह, राकेश पांडेय, अंकुश पाठक, रामेश्वर सिंह पूर्णरूप से सक्रिय रहते है।

साथ साथ यहाँ का प्रशासन भी इनके कार्यों की सराहना करते हुए इनके साथ कदम से कदम मिलाकर कर चलता है। यहां के पार्षद और नगर निगम के कार्यकर्ता इन्हें पूरा सहयोग देते है। इनके द्वारा एकत्रित कूड़ा - कतवार को तुरंत गाड़ियों द्वारा उठा ले जाते है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News