प्रोफेशनल लोगों को जोड़ने कॉँग्रेस ने बनाई एआईपीसी



--- जितेन्द्र मिश्रा - मुम्बई ।
आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव मे भाजपा को मात और देश मे पार्टी की सत्ता को लाने के लिये कॉँग्रेस पार्टी चुनाव की तैयारी मे जोर शोर से जुट गयी है इसी को लेकर पार्टी ने हर तबके के लोगो को जोड़ना शुरू कर दिया है इसी के मद्दे नजर कॉँग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गाँधी अध्यक्षता मे पार्टी ने आल इंडिया प्रोफेशनल कॉँग्रेस (एआईपीसी) की स्थापना की है और इसकी जवाबदादारी पूर्व मंत्री शशि थरूर को दिया गया है जिसे थरूर ने तीन विभागो बाँटा है और इसी के माध्यम से देश के प्रोफेशनल लोगो को जोड़ने का काम तेजी से शुरू किया गया जो आने वाले चुनाव मे पार्टी के विचार धारा को लोगो तक पहुँचाने का काम करेँगे।

एड• विजय पांडेय बने एआईपीसी के वेस्ट मुम्बई अध्यक्ष।

बड़ी सँख्या मे मुम्बई मे रहने वाले प्रोफेशनल लोगो को जोड़ने के लिये कॉँग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ अधिवक्ता विजय पांडेय को मुम्बई वेस्ट का अध्यक्ष नियुक्त किया है जो बड़ी सँख्या मे वेस्ट मुम्बई मे रहने वाले पढ़े लिखे लोगो को पार्टी की विचार धारा के साथ- साथ कॉँग्रेस की नीतियो को जनता के बीच ले जाने का काम करेँगे। एआईपीसी बारे मे अधिक जानकारी देते हुये अधिवक्ता विजय पांडेय ने कहाँ की पार्टी ने मुझे जो दायित्व सौंपा है उसपर मै पूरा खरा उतरुंगा और पार्टी की नीतियो को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुँचाने का काम करूँगा जिससे पार्टी को इसका फायदा मिले। वही पांडेय ने सबका साथ सबका विकास की नारा देने वाली भाजपा पर जमकर हमला बोला और कहाँ की आज देश की विकास दर घटती जा रही है लोग महंगाई से परेशान है और भाजपा जाती और धर्म की राजनीति को बढ़ावा देने का काम कर रही है जो देश के विकास के लिये घातक है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News