24 अक्टूबर। उत्तर हावड़ा भारतीय जनता पार्टी मंडल 3 द्वारा अध्यक्ष उमेश यादव की अध्यक्षता में भाजयुमो हावड़ा जिला के सचिव आनंद सोनकर के सौजन्य से हावड़ा बस स्टैंड के विपरीत ईच्छापुर्ण देव स्थान मन्दिर समीप शाम 6 बजे लगभग 200 छठ व्रतियों में साड़ी उपहार स्वरूप भेंट किया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव संजय सिंह सहित भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष देबांजल चटर्जी, हावड़ा भाजपा के प्रभारी श्यामल बोस, जिला उपाध्यक्ष विनय अग्रवाल, वार्ड संख्या 13 की पार्षद गीता राय, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष बबिता जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हरि नारायण चौधरी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनंद राय, आलोक दुबे, सचिव विशाल जयसवाल, कोशाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, युवा नेता देबेन्द्र नाथ दास, मंडल 2 के अध्यक्ष अवधेश साव, महासचिव शशिकांत साव उपस्थित रहे।
छठ व्रतियों को उपहार स्वरूप साड़ी प्रदान किया गया और वहीं कार्यक्रम दौरान जिला अध्यक्ष देबांजल चटर्जी के हाथों मंच पर भाजपा का झंडा थामते हुए अमित रामा सोनकर सहित दर्जनों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुरेन्द्र जैन ने किया। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष सोनकर, अमित सोनकर, विशाल सिंह, विशाल सोनकर, अमित सिंह, पिंटू यादव, बिट्टू प्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, रवि सोनकर, बिमल प्रसाद, मुन्ना जयसवाल, राजू यादव, सतीश पांडेय, अविनाश प्रताप सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई।