केरल से 2310 प्रवासी श्रमिकों को लेकर पटना पहुंची दो ट्रेन



--अभिजीत पाण्डेय,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

केंद्र सरकार द्वारा प्रवासी श्रमिकों को लाने की अनुमति मिलने के बाद राज्य दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों, यात्रियों और श्रद्धालुओं को लाने के क्रम में आज केरल से दो ट्रेनें प्रवासी श्रमिकों को लेकर दानापुर पहुंच गई है। इन ट्रेनों से लगभग 2310 प्रवासी श्रमिकों के पटना पहुंचे।

दोनों ही ट्रेनें कुछ घंटों के अंतराल पर दानापुर स्टेशन पहुंची है। ये दोनों स्पेशल ट्रेनें केरल के तिरूर और एर्नाकुलम से रवाना हुई है। सभी प्रवासी मजदूरों के पहले रेलवे स्कूल लेकर जाया गया। वहां उनसे पहले फार्म भरने के बाद मेडिकल जांच की गई और उन्हें बसों से संबंधित जिलों में भेजा गया।

पहले एर्नाकुलम से पहली ट्रेन से पहुंचे प्रवासी श्रमिकों की स्क्रीनिंग पूरी होने के बाद तिरुर से लेकर आयी दूसरी ट्रेन के यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई। एक दिन पूर्व जयपुर से 1187 श्रमिकों को लेकर पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन आई थी।

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव और नोडल अधिकारी प्रत्यय अमृत ने कहा है कि हमारा प्रत्येक कदम केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन को पूरी तरह फॉलो कर रहा हैं।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News