मदर्स डे पर कवियित्रियों ने माँ को अर्पित किये काव्य सुमन



--एकलव्य कुमार,
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

● मदर्स डे पर विन्यास साहित्य मंच द्वारा आयोजित ऑनलाइन काव्य संध्या में बिहार की कवियित्रियों ने कविताओं का जादू बिखेरा

मां हर व्यक्ति के जीवन में सबसे अहम स्थान रखती है। जब पूरी दुनिया में मदर्स डे पर लोग अलग-अलग प्रकार से मां के संघर्षों के प्रति आभार व्यक्त कर रहे थे, उसी समय साहित्यिक संस्था विन्यास साहित्य मंच के तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन काव्य संध्या में बिहार की कवियित्रियाँ दुनियाभर की माताओं को काव्य सुमन अर्पित कर रही थीं। मदर्स डे पर आयोजित काव्य संध्या में राज्य के अलग अलग जिलों से कुल 14 वरिष्ठ और युवा कवियित्रियों ने शिरकत की। बिहार की जानी-मानी अदाकारा और टेलीविजन एंकर डॉ• पल्लवी विश्वास के संचालन और विन्यास साहित्य मंच के संयोजक चैतन्य चन्दन के संयोजन में करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में कवियित्रियों ने काव्य रस की ऐसी धारा बहाई, कि ऑनलाइन जुड़े श्रोता उसमे डूबते-उतराते रहे।

आयोजन में पटना से डॉ• नीलम श्रीवास्तव, आराधना प्रसाद, पूनम सिन्हा श्रेयसी, नेहा नारायण सिंह, बीनाश्री हेम्ब्रम, कुमारी स्मृति ‘कुमकुम’ और डॉ• किरण सिंह, वैशाली से रेणु शर्मा, मुजफ्फरपुर से डॉ• भावना, डॉ• आरती कुमारी एवं आस्था दीपाली वहीं जमुई से डॉ• नूतन सिंह ने अपनी कविताएँ सुनाईं। इस दौरान श्रोता के तौर पर कई वरिष्ठ और युवा कवियों ने उपस्थित होकर उनकी हौसला आफजाई की। कार्यक्रम के अंत में विन्यास साहित्य मंच के संयोजक चैतन्य चन्दन ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

गौरतलब है कि कोरोना संकट और देशभर में जारी लॉक डाउन के बीच ऑनलाइन कवि सम्मेलनों का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में विन्यास साहित्य मंच इस तरह के आयोजन करवा कर देश-दुनिया के युवा और वरिष्ठ साहित्यकारों को एक मंच प्रदान करने का निरंतर प्रयास कर रहा है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News