बड़े पैमाने पर बदले जायेंगे आरक्षी अधीक्षक और अनुमण्डल आरक्षी अधीक्षक स्तर के अधिकारी



--अभिजीत पाण्डेय (ब्यूरो),
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रदेश में एक जगह पर तीन वर्ष से अधिक रह चुके करीब 8 से 10 जिले के आरक्षी अधीक्षक और 33 अनुमण्डल आरक्षी अधीक्षक का शीघ्र तबादला किया जायेगा। आरक्षी अधीक्षक और अनुमण्डल आरक्षी अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की सूची पुलिस मुख्यालय गृह विभाग को भेज चुकी है।

विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग ने बैठक के साथ तैयारी शुरु कर दी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि बड़े पैमाने पर पुलिस महकमे में भी तबादला होना है। पुलिस मुख्यालय ने अपने स्तर से आरक्षी अधीक्षक और अनुमण्डल आरक्षी अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की सूची गृह विभाग को भेज चुकी है।

सूत्रों की बात माने तो पुलिस मुख्यालय ने वैसे लोगों की ही सूची गृह विभाग को भेजी है जिनका एक जगह पर तीन वर्ष से अधिक हो चुका है। ऐसे में करीब 8 से 10 जिले के आरक्षी अधीक्षक और 33 अनुमण्डल आरक्षी अधीक्षक के नाम आ रहे हैं।

मुख्यालय में कई तरह की उलटफेर की संभावना जतायी जा रही साथ ही यह भी कहा जा रहा है कुछ ऐसे अधिकारी जो पिछले कई माह से मुख्यधारा में नहीं हैं उन्हें मुख्यधारा में भी लाया जा सकता है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News