पटना पुलिस की दर्ज एफआइआर के आधार पर सीबीआई ने सुशांत और दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की शुरू की जांच



--अभिजीत पाण्डेय (ब्यूरो),
पटना-बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआइ ने उनकी और उनकी पूर्व सेक्रेटरी दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच शुरू की है, ताकि मौत के कारणों की जांच को एक सही दिशा मिल सके।

प्राप्त सूचना के अनुसार, दिशा का शव बिना कपड़ों के मिला था। फिर भी उसकी रिपोर्ट में रेप की बात की पूरी तरह से पुष्टि नहीं की गयी थी। इसी तरह से सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर किसी तरह के गंभीर चोट का उल्लेख नहीं किया गया है, जबकि कई माध्यमों से यह पता चल रहा कि उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। इन तमाम बातों की सीबीआई की टीम गहनता से जांच करेगी और जिस स्तर पर जो भी गड़बड़ी हुई है, उसे उजागर करेगी। मुंबई पुलिस ने दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट यहां से जांच करने गयी बिहार पुलिस की टीम को नहीं दी थी। अब सीबीआई ने इस रिपोर्ट से जुड़े तमाम पहलुओं को लेकर गहन समीक्षा शुरू कर दी है।

सुशांत के मामले में सीबीआई की जांच अभी धीरे-धीरे ही आगे बढ़ रही है। इसकी मुख्य वजह यह है कि वर्तमान में इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है और सुप्रीम कोर्ट ने अब तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इस मामले की सुनवाई कौन करेगा।

हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की जांच करने से सीबीआई को मना भी नहीं किया है। इससे सीबीआई के पास मामला ट्रांसफर होने के बाद उसने सामान्य तरीके से छानबीन की औपचारिकता शुरू कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट से इस मामले की जांच का अधिकारी अंतिम रूप से मिलने के बाद सीबीआई के स्तर से इसमें काफी तेजी आने की संभावना है।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News