माकपा के सैकडों श्रमिक तृणमूल में शामिल



कोलकाता, 23 मई। मंगलवार को पश्चिम बंगाल प्रगतिशील हॉकर्स यूनियन के उत्तर कोलकाता कमेटी की ओर से कोलूटोला में मजदूर भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बनर्जी ने कार्यालय का शुभारंभ किया। वहाँ उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल में श्रमिकों का विकास तृणमूल कांग्रेस के हाथों ही होगा, चाहे विपक्ष कितना भी तृणमूल को बदनाम करने की साजिश रच ले, सत्य तो यह है कि तृणमूल का दूसरा विकल्प नहीं है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उत्तर कोलकाता पश्चिम बंगाल प्रगतिशील हॉकर्स यूनियन के अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में माकपा के सैकड़ों समर्थकों ने तृणमूल का दामन थामा। माँ, माटी मानुष ही हमारा आधार है व आगामी दिनों में पार्टी के हित के लिए कार्य किया जाएगा। साथ साथ उन्होंने कहा कि उद्घाटन समारोह के अवसर पर स्कूल बच्चों में स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री वितरीत की गयी। वहीं रमजान माह के आगमन को ध्यान में रखते हुए जरूरतमंद लोगों में कुर्ता वितरण किया गया। वहीं मौके पर उत्तर कोलकाता के महासचिव शारिक अमान ने रमजान माह के पहले सभी अतिथियों को भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट स्वरूप प्रदान की।
कार्यक्रम दौरान प्रगतिशील हॉकर्स यूनियन बंगाल के महासचिव मुन्ना बाजपेयी, डा० प्रसून पांजा, उत्तर कोलकाता जयहिन्द वाहिनी के अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह, प्रगतिशील हॉकर्स यूनियन के चीफ एडवाइसर राजेश सिन्हा, श्रीधर पांडेय, चेयरमैन सुरेश पांडेय, कन्वेनर प्रदीप मजूमदार, तृणमूल युवा कांग्रेस के शक्ति प्रताप सिंह, उत्तर कोलकाता जय हिन्द वाहिनी के उपाध्यक्ष मोहम्मद माजिद, महासचिव रवि ओझा, कुंति सिंह, बाबू सोनकर, राज सोनकर, मोती सोनकर, टिंकु सोनकर व अन्य उपस्थित थे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News