मीरजापुर में एसडीएम की कार्रवाई से पतियों में हड़कंप



मीरजापुर - उत्तर प्रदेश
इंडिया इनसाइड न्यूज।

मीरजापुर में पत्नी के साथ अभद्रता करने वाले पति को एसडीएम सदर गुलाब चंद्र ने कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। थाना कोतवाली देहात से अतुल शुक्ला पुत्र शंभू नाथ शुक्ला, निवासी गंगाऊत को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत जेल भेजा गया।

एसडीएम ने पत्नी के साथ अभद्रता करने और संगेय अपराध होने की संभावना के दृष्टिकोण से अतुल शुक्ला को जेल भेजा है। इस कार्रवाई से पत्नियों को परेशान करने वालों में हड़कंप मच गया है।

एसडीएम ने कहा कि अशांति फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। संबंधित को सीधे जेल भेजा जाएगा। इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि प्रशासन महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए गंभीर है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएगा।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की