--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।
● अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास के अध्यक्ष प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र ने महिला पहलवान को किया गदा भेंट
काशी : अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास की ओर से स्व• पं• अमरनाथ मिश्र की स्मृति में गुरुवार को अस्सीघाट पर आयोजित तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में बनारस में पहली बार स्वामीनाथ अखाड़ा की महिला पहलवान सुश्री फ्रीडम को पहली बार "बनारस महिला केशरी" का खिताब मिला। इसके अलावा पुरुष वर्ग में अखाड़ा स्वामीनाथ के मुकेश पहलवान को बनारस केशरी का खिताब संकटमोचन के महंत प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र ने गदा और मोटरसाइकिल भेंटकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि इस तीन दिवसीय दंगल प्रतियोगिता में विभिन्न भार के कुल 375 महिला/ पुरुष पहलवानों ने दंगल में अपने दांव को दांव पर लगाया। धन्यवाद ज्ञापन बीएचयू के न्यूरोलाजिस्ट प्रो• विजयनाथ मिश्र ने दिया।