काशी के पवित्र क्षेत्र में भव्य धार्मिक अनुष्ठान



वाराणसी - उत्तर प्रदेश
इंडिया इनसाइड न्यूज।

शिवाय विष्णु रूपाय - विश्व शांति और धर्म रक्षण, महातवापूर्ण संकल्प के लिये श्री श्री श्री श्रृंगेरी शारदा पीठम के दोनो जगद्गुरुओं के दिव्य आशीर्वाद से कल्वाकोलानु चितरंजन दास मेमोरियल सेवा संगठन, हैदराबाद (तेलंगाना) के द्वारा पूज्य गुरुदेव, धर्माचार्य, ब्रह्मश्री कल्वाकोलानु श्री रामचन्द्रमूर्ति जी एवं गुरुपत्नी श्रीमती जयलक्ष्मी रामचन्द्रमूर्ति जी ने, एक भव्य कार्यक्रम की योजना काशी के पवित्र क्षेत्र में बनाई गई है।

इस धार्मिक कार्यक्रम में, गणपति हवन, अहोरात्र विष्णु सहस्रनाम परायण (24 घंटे), एक लाख बिल्वार्चना, एक लाख रुद्राक्ष अर्चना, हनुमान चालीसा परायण, महिलाओं द्वारा सौंदर्या लहरी परायण और ललिता सहस्रनाम पारायण, और गायत्री हवन भी शामिल है।

अस्सीघाट के तट पर सामूहिक संध्यावंदन ब्राह्मणों द्वारा अनुष्ठान संपन्न कराया जाएगा। इस शुभ कार्यक्रम के लिए बहुत से लोग, कई शहरों से, देश-विदेशों से आ रहे हैं।

बता दें कि तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में शनिवार को एक साथ एक लाख रुद्राक्ष का रुद्राभिषेक हुआ। काशी में संतो के साथ दक्षिण भारत के श्रद्धालु भी रूद्राभिषेक में सम्मिलित हुए। विश्व प्रसिद्ध मुमुक्षु भवन में हो रहे रुद्राभिषेक कार्यक्रम में विश्व में शांति, अमेरिका - ईरान के युद्ध की शांति के लिए काशी के संत रूद्राभिषेक करेंगे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News