प्रधानमंत्री जी का दूरदर्शी नेतृत्व देश के युवाओं, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत: प्रकाश किल्ला



कोलकाता
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं योग प्रशिक्षक प्रकाश किल्ला ने, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम उपरान्त भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, कोलकाता पर भावभीनी विदाई देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, इस पल को साझा किया है।

उन्होंने इस विशेष पल पर मिली खुशी का इजहार करते हुए कहा कि मेरे पास इस विशेष पल के दौरान उत्पन्न भाव को बयान करने के लिए शब्द नहीं है। बस इतना जानता हूँ कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का दूरदर्शी नेतृत्व देश के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। कोलकाता में उनका आगमन एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम पश्चिम बंगाल के लिए गौरव एवं उत्साह का विषय रहा। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने योग, संस्कृति, सुशासन, विकास एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां प्राप्त की हैं। उनके प्रयासों से योग आज विश्वव्यापी जनआंदोलन बन चुका है तथा करोड़ों लोगों के जीवन में स्वास्थ्य एवं सकारात्मकता का संदेश पहुंचा रहा है।

इस अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल, परिवहन एवं श्रम मंत्री अर्जुन सिंह, विधायक पीयूष कनोडिया, मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल, विभिन्न जनप्रतिनिधि, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विशिष्ट अतिथि एवं भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। सभी ने प्रधानमंत्री जी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास व्यक्त किया। साथ ही सभी ने प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र के निरंतर विकास हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की।

ताजा समाचार


National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News