बागनान भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री सुवेन्दु, ₹5 लाख सहायता और बड़ी बेटी को नौकरी का आश्वासन



हावड़ा
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

■बागनान भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत दे हत्याकांड के बाद मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री ने परिजनों से की मुलाकात

■₹5 लाख सहायता और बड़ी बेटी को नौकरी का आश्वासन

बागनान के भाजपा कार्यकर्ता प्रशांत दे की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ने शनिवार को बटुल स्थित उनके घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। गौरतलब है कि 17 जून की रात बदमाशों ने प्रशांत दे की हत्या कर दी थी। इस मामले में बागनान थाना पुलिस एक महिला सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी है।

परिजनों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष (सीएम फंड) से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिया। साथ ही, प्रशांत दे की बड़ी बेटी को नौकरी देने की भी घोषणा की। बताया गया कि वह 1 जुलाई से बीडीओ कार्यालय में काम करेंगी और बाद में उनकी नौकरी स्थायी किए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस हत्या में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News