छात्रों के साथ मिड-डे मील में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी



हावड़ा
पश्चिम बंगाल
इंडिया इनसाइड न्यूज।

●"सारथी योजना" की शुरुआत

हावड़ा के बेंटरा थाना अंतर्गत मधुसूदन पॉल चौधरी विद्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी ने राज्य के कई विद्यालयों के लिए "सारथी’ योजना" का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने के लिए साइकिल उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मिड-डे मील की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील का आनन्द लिया।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन से दूर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की ओर से 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को मोबाइल खरीदने के लिए दी जाने वाली 11 हजार रुपये की राशि की व्यवस्था को बंद कर अब एजुकेशनल टैब देने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भले ही इस व्यवस्था में 10 हजार रुपये अधिक खर्च हों, लेकिन बच्चों को मोबाइल से दूर रखते हुए शिक्षा के लिए टैब उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने साइकिल वितरण योजना को लेकर भी पिछली व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले विद्यार्थियों को दी जाने वाली साइकिलें लुधियाना से आती थीं और यहां लाकर उन्हें असेंबल किया जाता था। मुख्यमंत्री के अनुसार, इस काम से जुड़ी पिछली व्यवस्था को बंद कर दिया गया है और सरकारी धन की बर्बादी रोकने पर जोर दिया जाएगा।

ज्ञात हो कि मिड-डे मील के रोजाना निर्धारित मेनू के अनुसार ही भोजन तैयार किया गया था। मेनू में भात, दाल, आलू-सोयाबीन की सब्जी और चटनी शामिल थी। हालांकि, रोज की तुलना में भोजन कुछ अधिक मात्रा में तैयार किया गया था। मुख्यमंत्री सहित सभी ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News