सवर्ण संघर्ष मोर्चा जिला कोर कमेटी की हुई बैठक



--राम नरेश, मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर - बिहार, इंडिया इनसाइड न्यूज।

सवर्ण संघर्ष मोर्चा जिला कोर कमेटी की एकदिवसीय बैठक मुसरीघरारी स्थित बाबा धर्मकांटा परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिलेश कुमार मिश्रा ने की। बैठक में यूजीसी कानून वापस करने समेत अपने अन्य मांगों के समर्थन में सवर्ण संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने जिला में प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। आहुत प्रदर्शन की सफलता हेतु मोर्चा के जिला संयोजक अजित कुमार कश्यप को जिला के सभी प्रखंडों में सवर्ण समाज से संपर्क स्थापित करने एवं प्रदर्शन की तारीख एक सप्ताह के भीतर तय करने की सर्व सम्मति से जिम्मेवारी दी गई।

इस दौरान मोर्चा के अन्य सदस्यों ने भी अपने-अपने विचार रखे। बैठक में चन्दन मिश्रा, राकेश चौधरी, अर्जुन सिंह, निलेश प्रसाद सिंह, कृष्ण मोहन चौधरी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ अमर बाबू ने दी।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की