--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।
वाराणसी, 10 दिसम्बर। स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल का छात्र शिवदयाल अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर कैरम के क्षेत्र में जलवा बिखेर रहा है। गत दिनों भारत- मालदीव कैरम प्रतियोगिता सीरीज 2017 में बाजी मारकर अपने स्कूल और काशी का नाम रौशन किया है।
कैरम के बाजीगर शिवदयाल वाराणसी के पियरी मुहल्ले का निवासी है। उसने कैरम का गुण अपने पिता विनोद कुमार यादव से सीखा है। अन्तर्राष्ट्रीय कैरम प्रतियोगिता से भाग लेकर लौटे शिवदयाल का विद्यालय के निदेशक प्रकाशध्यानानंद ने स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही विद्यालय का लक्ष्य है।
इस अवसर पर प्राचार्य डा• ए• के• चौबे, उप-प्राचार्य आर• के• यादव सहित विद्यालय के शिक्षक, एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।