---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।
वाराणसी, 11 दिसम्बर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपने प्रिय पूर्व कुलपति पद्मश्री डा• लालजी सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।
काशी हिन्दू विश्वाविद्यालय के छात्रों ने बिरला छात्रावास चौराहे से कैंडल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च परिसर में भ्रमण के बाद सिंहद्वार पहुंचा जहां लोगों ने अपने प्रिय पूर्व कुलपति डा• लालजी सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित की।
इस अवसर पर छात्रनेता आशुतोष सिंह यीशु, बिट्टू, सिद्धार्थ, आकाश, गौरव, सौरभ, आशुतोष त्रिपाठी प्रशांत, क्षितिज, सितेश, समीर, रवि, विशाल अखिलेश, शिवानंद, पवन, संटू आदि लोग मौजुद रहे।
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीएचयू ईकाई की ओर से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पद्मश्री डा• लालजी सिंह के देहावसान पर काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पर कैंडिल जला कर श्रध्दांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विभाग संयोजक ने कहा कि प्रो• लालजी सिंह की मृत्यु देश के लिए अपूर्णनिय क्षति है जिसका भरपाई हो पाना मुश्किल है। इस अवसर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर डा• लालजी सिंह को श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर शुभम, शालिनी प्रतिष्ठा, प्रिन्स, समिर, अभिषेक, अविनाश, अमित, निखिल पाण्डेय और सत्यम सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे।