--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।
● बीएचयू के न्यूरोलाजिस्ट प्रो• वी• एन• मिश्र का फिल्मों से जनजागरुकता अभियान का यह है तीसरा पड़ाव
11 दिसम्बर, वाराणसी। बीमारियों पर नियंत्रण तो दवा के माध्यम से होता ही है लेकिन बीमारी न हो उसके लिए भी एहतियात बरती जाय। मोटर न्यूरॉन डिजीज़ (एमएनडी) जैसे खतरनाक बीमारी से लोगों को जागरूक करने के लिए "द डाइंग मैन एंड हिज डाइंग सिटी" फिचर फिल्म बीएचयू चिकित्सा विज्ञान संस्थान के न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो• विजयनाथ मिश्र के परिकल्पना पर तैयार किया गया है।
बीएचयू के संस्थापक महामना पं• मदनमोहन मालवीय को 26 जनवरी 2018 को इस फिचर फिल्म को मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर समर्पित करेंगी।
इस बाबत बीएचयू न्यूरोलॉजी विभाग के प्रो• वी• एन• मिश्र ने बताया कि इस जानलेवा बीमारी पर शोध कार्य चल रहा है। इस बीमारी से पीड़ित 543 लोगों का इलाज कर रहे हैं। इस बीमारी में अब तक कोई कारगर दवा नहीं है इसीलिए इस बीमारी के प्रति लोगों को इस फिचर फिल्म के जरिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नसों को गला देने वाली इस बीमारी पर अभी तक दवा भले नहीं बन सकी लेकिन इसके खतरे से आगाह करने के लिए नरेंद्र आचार्य के निर्देशन में फिचर फिल्म का निर्माण किया गया है। इस फिचर फिल्म में काशी के मणिकर्णिकाघाट पर मोक्ष की अवधारणा भी दिखेगी और रामनगर किले के ऐतिहासिक वैभव से लेकर महामना की बगिया बीएचयू का मनोरम दृश्य भी दिखाया गया है।
उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 2018 को मिस वर्ल्ड सुश्री मानुसी छिल्लर महामना पं• मदनमोहन मालवीय जी को समर्पित करेगीं। ज्ञातव्य है कि न्यूरोलजिस्ट प्रो• विजयनाथ मिश्र इसके पूर्व मिर्गी रोग पर जनजागरुकता के लिए फिचर फिल्म "एक नया दिन" का निर्माण कर चुके हैं जिसका लोकार्पण तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया था। उसके बाद इसी वर्ष मिर्गी के प्रति अंधविश्वास पर बनी फिचर फिल्म भारत सहित यूरोपीय देशों में प्रदर्शित की जा चुकी है।
इस डाक्यूमेंट्री में धीरे-धीरे नसों को गलाकर मौत की नींद सुनलाने वाली बीमारी मोटर न्यूरॉन डिजीज के आंकड़े भी चौंकाने वाले है।