भूतपूर्व सैनिकों व वीर नारियों का सम्मान



-- संतोष यादव, सुलतानपुर।

12 दिसम्बर। डोगरा रेजीमेन्टल सेन्टर फैजाबाद के ओर से आज पं. रामनरेश त्रिपाठी सभागार में भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के लिये कल्याण व चिकित्सा कैम्प आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी.डी.सिंह ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित किया जाय। उन्होंने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों को राजस्व से सम्बन्धित कोई कठिनाई हो तो वे प्रातः 09.00 से 11.00 बजे तक जनता दर्शन में आकर अपनी समस्याओं को रख सकते हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) अमरनाथ राय, कर्नल शाजीजॉन, कर्नल हरिश्चन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह ने वीर नारियों को शाल व पुरस्कार प्रदान किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News