नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों ने ली शपथ



--- संतोष यादव, सुलतानपुर।

12 दिसम्बर। नगर पालिका परिषद सुलतानपुर के अध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज नगर के तिकोनिया पार्क में सम्पन्न हुआ। उपजिलाधिकारी सदर प्रमोद कुमार पाण्डेय ने नवनिर्वाचित नगर पालिका परिषद अध्यक्ष बबिता जायसवाल को सर्वप्रथम शपथ दिलाया। इसके पश्चात उपजिलाधिकारी सदर ने नगर पालिका परिषद के सदस्य लक्ष्मीना, अरूण कुमार, मो• आजम, कुसुम लता, अमोल वाजपेयी, आशा रानी, मंजू, सज्जाद खान, राजदेव, ज्योतिमा, जाकिरा बेगम, अफजल, अरूण कुमार सिंह, मंगरू, संदीप, आतमजीत सिंह, मनीष कुमार जायसवाल, सन्तोष मिश्रा, अजय , डॉ. सन्तोष कुमार सिंह, आरिफ, सुधीर तिवारी, विवेक कुमार, मिथलेश, शाहजहां को शपथ दिलाया।

शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गन्ना विकास एवं चीनी मिलें, औद्योगिक विकास (एम.ओ.एस.) सुरेश राणा ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार नगरीय विकास तथा ग्रामीण विकास के लिये कटिबद्ध है। सुलतानपुर नगर के विकास को कोई रोक नहीं सकता। यहां पर विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता पर संचालित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के स्वाभिमान बढ़ाया है। देश के समग्र विकास के रास्ते खुले हैं। प्रधानमंत्री ने साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में दुनिया में भारत के नाम का डंका बज रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी जी ने प्रदेश के हर गरीब, किसान व व्यापारी को वी.आई.पी. का दर्जा दिया है तथा विकास के आयाम स्थापित किये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की चीनी मिलों को पूरी छमता से चलाने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में सुलतानपुर की किसान सहकारी चीनी मिल को भी पूरी छमता से चलाने का प्रयास किया जायेगा।

गन्ना मंत्री ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूरा विश्वास है कि सुलतानपुर नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबिता जायसवाल नगर का बहुमुखी विकास करेंगी तथा विकास योजनाओं को पारदर्शिता के संचालित करायेंगी। शपथ ग्रहण के उपरान्त नवनिर्वाचित अध्यक्ष बबिता जायसवाल ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा कि चुनौतियां बहुत हैं, जिनका मुकाबला किया जायेगा तथा नगर को स्वस्थ व सुन्दर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद को और अधिक चुस्त दुरूस्त बनाया जायेगा तथा नगर पालिका को एक आदर्श नगर पालिका के रूप में विकसित किया जायेगा।

समारोह को प्रभारी जिलाधिकारी /मुख्य विकास अधिकारी रामयज्ञ मिश्र, विधायक सुलतानुपर सूर्यभान सिंह, विधायक सदर सीताराम वर्मा, काशी प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री रामचन्द्र मिश्र, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. जे.पी.सिंह आदि ने समारोह को सम्बोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह ने सभी के प्रति धन्यबाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) अमरनाथ राय, विधायक कादीपुर राजेश गौतम, पूर्व विधायक चन्द्र भद्र सिंह‘सोनू‘ , नगर भाजपा अध्यक्ष विनोद पाण्डेय, मीडिया प्रभारी विजय रघुवंशी, जिला सूचना अधिकारी आर.बी.सिंह, जि.प.स. अजय जायसवाल व सम्बन्धित उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने किया। प्रारम्भ में प्रभारी जिलाधिकारी ने द्वीपप्रज्जवलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर ई.ओ. नगर पालिका परिषद ने अतिथिगणों को पुष्प भेंटकर स्वागत किया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News