--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।
● संकटमोचन के महंत ने देश का पहला क्यूआर कोड आधारित "भदैनी मिरर" का किया लोकार्पण
काशी । वाराणसी से प्रकाशित देश का पहला क्यूआर कोड आधारित साप्ताहिक समाचार पत्र "भदैनी - मिरर" का संकटमोचन मंदिर के महंत एवं अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास के अध्यक्ष प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर महंत प्रो• मिश्र ने शुभकामनाएं देते हुये कहा है कि वर्तमान दौर में समाचार पत्रों की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठने लगे है ऐसे में आशा करता हूं कि यह अखबार जनसरोकारों का हथियार बनेगा।
इस अवसर पर संपादक अवनिन्द्र सिंह ने अभ्यागतों का स्वागत किया। वहीं बीएचयू के न्यूरोलाजिस्ट प्रो• वी• एन• मिश्र, राजनैतिक एवं सामाजिक विचारक विनोद तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।