मुगलसराय : सुरक्षा-संरक्षा और स्वच्छता की उड़ रही है धज्जियां...



--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।

वाराणसी, 16 दिसंबर। एशिया की सबसे बड़ी रेलवे मार्शलिग यार्ड में शुमार "मुगलसराय जंक्शन" के प्लेटफार्म नं 2, 3 के बीच रेलपटरीयां टूटे हुये स्लीपर के सहारे ट्रेनों को दौड़ रही हैं। मुगलसराय रेलवे स्टेशन का आलम यह है कि यहां जर्जर पटरियों पर जहां ट्रेनें दौड़ रहीं हैं वहीं प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छता अभियान यहां दम तोड़ता नजर आ रहा है। आलम यह है कि प्लेटफार्म से लेकर सर्कुलेटिंग एरिया में गंदगी का साम्राज्य है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता है। मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और स्वच्छता की रेलवे अधिकारियों द्वारा धज्जियां उड़ायी जा रही है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News