बीएचयू के चिकित्सकों ने ग्रामीणों को किया सचेष्ट



--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।

(●) उन्नत भारत एवं समर्थ ग्राम अभियान

वाराणसी, 16 दिसम्बर। उन्नत भारत अभियान एवं समर्थ ग्राम अभियान के अन्तर्गत ग्राम माधोपुर बालीपुर में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय की चिकित्सा विज्ञान एवं समन्वित ग्रामीण अभियान के सदस्य प्रो• टी• पी• चतुर्वेदी संयोजक उन्नत भारत अभियान काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम ने भ्रमण किया। इस अवसर पर ग्राम के लोगों की स्वास्थ्य की समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गयी एवं ग्रामीणों के कई रोगों को उपचार हेतु उन्नत भारत अभियान द्वारा 500 ग्रामीणों को दवा प्रदान की गयी।

इसके अलावा डा• आलोक पाण्डेय के नेतृत्व में उन्नत भारत अभियान एवं समर्थ ग्राम अभियान के अन्तर्गत ग्रामीणों को भिण्डी, लोबिया, लौकी, नेनुआ और कुम्हड़ा का बीज वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त भारतीय स्टेट बैंक बीएचयू शाखा एवं अम्बेडकर चेयर ने डिजीटल बैकिंग के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर अम्बेडकर चेयर के चेयर प्रोफेसर मंजीत चतुर्वेदी भी उपस्थित रहे। डा• टी• पी• चतुर्वेदी ने ग्राम प्रधान सुनीता देवी, ग्राम माधोपुर, बालीपुर को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डा• भूपेन्द्र प्रताप सिंह (परियोजना अधिकारी), प्रो• नवीन, डा• नीतीश शुक्ला, डा• शिवम् एवं डा• मिनेश और अन्य लोग उपस्थित रहे।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News