भूकंप रोधी होगा एतिहासिक टाउन हॉल



--- रंजीत लुधियानवी, कोलकाता।

राज्य सरकार ने यहां ऐतिहासिक टाउन हॉल इमारत के टस्कन स्तंभों को मजबूत बनाने और इसे भूकंप रोधी बनाने का फैसला किया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 204 वर्ष पुरानी इस इमारत को मजबूत बनाने का फैसला आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की सलाह के आधार पर किया गया। पिछले कुछ वर्षों से शहर में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं।

अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से शहर में कई बार भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने इमारत की मरम्मत करने को लेकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की है और इसे भूकंप रोधी बनाने का फैसला इसी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हम छत को स्तंभों से जोड़ने के लिए स्टील का इस्तेमाल करेंगे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि भूकंप आने की स्थिति में इमारत मजबूती से खड़ी रहे।  कोलकाता नगर निगम 18 महीनों के भीतर इस प्रक्रिया को पूरा करेगा। अधिकारी ने बताया कि इस पूरी इमारत में प्रकाश की व्यवस्था में परिवर्तन करने की भी योजना है।

मालूम हो कि वास्तुकार-इंजीनियर मेजर जनरल जॉन गार्स्टिन ने टाउन हॉल का डिजाइन तैयार किया था और इसके लिए लॉटरी के जरिए रुपये जुटाए गए। वर्ष 1867 में टाउन हॉल का संरक्षण कोलकाता नगर निगम को सौंपा गया। वर्ष 1897 में आंशिक रूप से इमारत का जीर्णोद्धार किया गया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News