--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।
वाराणसी, 17 दिसंबर। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की पाॅच विषयों की जेआरएफ, एलएस (नेट) परीक्षा रविवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में दो पालियो में सकुशल सम्पन्न हुई। वाराणसी में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में निर्धारित केन्द्रों क्रमशः विधि संकाय, महिला महाविद्यालय, सांख्यिकी विभाग, भूगोल विभाग, विज्ञान संस्थान व्याख्यान कक्ष संकुल तथा कृृषि विज्ञान संस्थान पर प्रातः प्रथम पाली पूर्वान्ह 9-12 में 5118 अभ्यर्थियो को शामिल होना था इसमे लाइफ साइंसेज विषय में 3966 अभ्यर्थियो में 3007 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इस प्रकार उपस्थित 75.82 प्रतिशत दर्ज की गयी। इसी प्रकार फिजिकल साइंस में 1154 अभ्यर्थियो को शामिल होना था जबकि 830 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। इस प्रकार इसका प्रतिशत 71.92 प्रतिशत रहा। प्रथम पाली में कुल 74.9 प्रतिशत अभ्यर्थियो ने परीक्षा दी।
सीएसआईआर, जेआरएफ ,एलएस नेट परीक्षा के समन्वयक एवं विज्ञान संस्थान साॅख्यिकी विभाग के प्रो• ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि द्वितीय पाली में अपरान्ह 3-5 बजे सम्पन्न हुई। इसके अन्तर्गत 3949 अभ्यर्थी शामिल होने थे। द्वितीय पाली में रासायनिक विज्ञान में कुल 1800 में 1417 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनका प्रतिशत 78.72 है। इसी प्रकार दूसरी पाली में ही गणितीय विज्ञान में कुल 1633 अभ्यर्थियो ने आवेदन किया था जबकि 1229 अभ्यर्थी उपस्थित हुए इनका प्रतिशत 75.26 था। पृृथ्वी, वातावरणीय, महासागर एवं गृृह विज्ञान (अर्थ साइंस) में कुल 514 अभ्यर्थियो ने आवेदन किया था जिसमे से 415 अभ्यर्थी उपस्थित हुए जिनका प्रतिशत 80.74 है।
प्रो• ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि द्वितिय पाली के अन्तर्गत 77 प्रतिशत अभ्यर्थियो ने परीक्षा दी जबकि दोनो पालियो को मिलाकर लगभग 76 प्रतिशत अभ्यर्थियो ने परीक्षा दी। उल्लेखनीय है कि सी•एस•आई•आर• नेट परीक्षा आज देश के 27 शहरो में दो पालियो में आयोजित की गयी थी।