सत्ता में बने रहने के लिए प्रधानमंत्री ने अपने पद की गरिमा गिराई



--संतोष यादव,लखनऊ।
समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने गुजरात के आये नतीजो पर अपनी प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए प्रधानमंत्री जी ने अपने पद की बची हुई गरिमा भी ताक पर रख दी,उन्होंने नकारात्मक राजनीति का नया परचम गाढ़ दिया।वहीं विपक्ष ने आम आदमी के मुद्दों को व विकास को मुद्दा बनाया और साबित कर दिया कि सकारात्मक व जोड़ने की राजनीति के लिए देश में अभी भी जगह है। सपा प्रवक्ता सुश्री पाठक ने कहा कि
लोकतांत्रिक मर्यादा से चुनाव लड़ कर विपक्ष ने ना सिर्फ़ देशवासियों को ऊर्जा प्रदान की बल्कि देश की राजनीति को एक नयी दिशा भी दी है।
साथ ही गुजरात चुनाव ने ये भी साबित कर दिया कि अब भाजपा सबका साथ,सबका विकास या अच्छे दिन के वादे पर चुनाव नहीं लड़ सकती।अब हर चुनाव नफ़रत, हिंदुत्व, छद्म-राष्ट्रवाद और विपक्ष के नेताओं पर व्यक्तिगत हमले पर ही लड़ा जाएगा।ऐसे में विपक्ष पर देश में विकास और सामाजिक सामंजस्य की राजनीति को बनाए रखने की बड़ी ज़िम्मेदारी है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News