बीएचयू के प्रो• ए• के• जोशी बोर्ड आॅफ मैनेजमेन्ट के सदस्य मनोनीत



--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।

22 दिसंबर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय सामाजिक विज्ञान संकाय समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के पूर्व चीफ प्राक्टर प्रो• अरविन्द कुमार जोशी को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृृत विद्यापीठ दिल्ली के बोर्ड आॅफ मैनेजमेन्ट के सदस्य मनोनीत किया गया है। प्रो• जोशी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। उनके मनोनय पर संकाय के अध्यापकों और विद्यार्थियों ने उन्हें बधाई दी है।

इस बाबत प्रो• जोशी ने बताया कि लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ में महामना पं• मदनमोहन मालवीय के आदर्शों, मूल्यों, सिद्धांतों के अनुरूप शैक्षिक माहौल बनाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News