--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।
(■) पं• रामप्रवेश चौबे महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव
वाराणसी, 25 दिसंबर। पं• रामप्रवेश चौबे महाविद्यालय एवं इंटर कालेज (बाबतपुर नियार, वाराणसी) के वार्षिकोत्सव के बतौर मुख्य अतिथि आईआईटी बीएचयू इलेक्ट्रॉनिक विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर एवं संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र ने कहा कि विद्यार्थियों को कभी भी अपनी जमीर और जमीन को नहीं भूलना चाहिए। जमीर और जमीन की हिफाजत करने वाला ही देश का नाम रौशन करने का माद्दा रखता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक सतीश चौबे , प्राचार्य सहित अन्य लोगों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद तबला वादक पं• अशोक पाण्डेय एवं पं• सुखदेव मिश्र की वायलिन की युगलबंदी ने जहां मन की तार को झंकृत करने में कामयाब रही वहीं कथक की युवा जोड़ी सौरव-गौरव मिश्र, यूरोप की जेनी के कथक में भावनृत्य पर लोग अपने को थिरकने से नहीं रोक सके।
इस अवसर पर अजगरा के विधायक कैलाश सोनकर, पूर्व सांसद डा• राजेश मिश्र, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा सहित सभी दल के नेताओं एवं लोगों की भारी भीड़ रही।