31वाँ वार्षिकोत्सव : श्री हनुमान भक्त मण्डल



हावड़ा, 27 दिसम्बर। पिछले 30 वर्षों से अपने परंपरा का निर्वाह करते हुए श्री हनुमान भक्त मण्डल, लिलुआ, हावड़ा ने अपना 31वाँ वार्षिकोत्सव मनाया। संस्था द्वारा गत 25 दिसम्बर 2017 को अपने 31वे वार्षिकोत्सव पर आलौकिक श्रीङ्गार, अखण्ड ज्योति, सुन्दरकाण्ड पाठ, भजन कीर्तन, छप्पन भोग व भव्य भण्डारा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8 बजे से हुआ व रात्रि 9 बजे तक चला जिसमें प्रातः 9 बजे से सुंदरकाण्ड समिति हिन्दमोटर द्वारा सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ की प्रस्तुति की गयी। संस्था के न्यासी राजेन्द्र प्रसाद अगरवाल, सी पी सिंह, बनारसी दास अगरवाल, शिव चरण गुप्ता, बाल मुकुन्द गोयल सहित अनेकों गण्यमान्य लोग कार्यक्रम में सक्रिय दिखे व कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं कार्यक्रम दौरान पश्चिम बंगाल सरकार में खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला, पार्षद कैलाश मिश्रा भी उपस्थित हुए। प्रातः से संध्या तक कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति व आना-जाना रहा। समस्त जानकारी संस्था के सेवक अशित सिंह व अमन सिंह ने दी।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News