31 दिसम्बर 2017, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री शशि पांजा ने अँग्रेजी नव वर्ष पूर्व की संध्या रविवार 31 दिसम्बर को उत्तर कोलकाता के जोड़ाबागान में आयोजित एक कार्यक्रम में नन्हें छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री प्रदान करते हुए अपने वक्तव्यों में उनके उज्वल भविष्य की कामना कीं व उन्हें आशीर्वाद दिया, साथ साथ कार्यक्रम दौरान मौजूद सभी लोगों को नव वर्ष के आगमन हेतु शुभकामनाएं दीं।
बता दें कि संध्या 6 बजे से शुभारंभ पाठ्य सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन जोड़ाबागान एथलेटिक क्लब व जोड़ाबागान छठ पूजा कमिटी द्वारा किया गया।
संस्था के चेयरमैन सौरेन मुखर्जी, अध्यक्ष राजेश सिन्हा, उपाध्यक्ष संजय साव, कोषाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मुख्य आयोजक रंजीत सोनकर, विशाल सोनकर, राहुल कुमार साव, दीपक राय, सोनू दास, कालीचरण चौरसिया, राष्ट्रीय मानव अधिकार संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन कुमार सेठ सहित संस्था के वाइस चेयरमैन तथा अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद के संस्थापक, राष्ट्रीय चेयरमैन हृदय नारायण मिश्रा भी मंच पर उपस्थित रहें। पाठ्य सामग्री वितरण दौरान सभी ने वहाँ मौजूद लोगों के समक्ष अपने अपने वक्तव्य रखें।