नव वर्ष की पूर्व संध्या पर सीताराम के सागर में डुबा हनुमत दरबार...



--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी।

(●) संकमोचन मंदिर में शर्मा बंधु ने बहायी भजनों की रसधार, प्रो• विश्वम्भरनाथ मिश्र ने कलाकारों का किया सम्मान

वाराणसी, 31 दिसम्बर 2017, इंडिया इनसाइड न्यूज़। 1 जनवरी 2018 नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रविवार को श्री संकटमोचन मंदिर में आस्थावानों का श्री हनुमत का दर्शन करने के लिए होड़ मची हुई थी वहीं उज्जैन से आये भजन के जादूगर शर्मा बंधु ने अपने चिरपरिचित अंदाज में श्री संकटमोचन दरबार में भजनों की प्रस्तुति कर श्रोताओं को साधना में लीन कर दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सीताराम के सागर में श्री संकटमोचन दरबार डुबा हुआ है। देश के ख्यातिलब्ध भजन गायक शर्मा बंधु पं• गोपाल शर्मा, पं• शुकदेव शर्मा, पं• कौशलेन्‍द्र शर्मा एवं पं• राघ्‍ावेन्‍द्र शर्मा, शर्मा बंधुओं ने विनयपत्रिका के दोहों को स्वर देकर भक्ति रस की जहां रसधार बहाया वहीं अपनी चर्चित भजनों की प्रस्तुति कर श्रोताओं को भक्ति सागर में गोते लगाने को मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर महंत प्रो• विश्‍वम्‍भरनाथ मिश्र ने शर्मा बंधुओं को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया। अपने वक्तव्यों में महंत प्रो• मिश्र ने कहा कि काशी हमेशा से पूरी दुनियां में संस्कृति की ध्वजा वाहक रही है। परंपराओं को सहेजना भी समाज का महत्वपूर्ण कार्य है। परंपराओं के संरक्षण के बिना समृद्धि की बात करना बेनामी होगी। वहीं उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्री संकटमोचन जी के निर्देश पर ही संपादित हो सका है।

समारोह का कुशल संचालन प्रख्यात लोककवि हरीराम द्विवेदी उर्फ हरि भैय्या ने की।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News