भाजपा हावड़ा सदर के जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा



01 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नववर्ष के शुभारंभ पर प्रदेश भाजपा ने हावड़ा सदर के जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर सुरोजित साहा के नाम की घोषणा की। सुरोजित साहा पिछली कार्यकारिणी में जिला महासचिव और उपाध्यक्ष रह चुके है तथा हावड़ा जिला भाजयुमो के अध्यक्ष पद पर भी सेवा दे चुके है।

बता दें कि पिछले दिनों व्यक्तिगत कारण से जिलाध्यक्ष देबंजल चटर्जी ने अपने पद से इस्तीफा दिया था।

प्रदेश भाजपा ने हावड़ा सदर भाजपा की बागडोर एक युवा के हाथ देकर नई पहल की है। वहीं अध्यक्ष बनने के बाद जिला कार्यालय पहुँचकर सुरोजित साहा ने जिला कार्यालय स्थित डा• श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश राय जो खुद हावड़ा सदर निवासी है व इनकी राजनीतिक नीव भी हावड़ा ही है, ने इनका जोरदार स्वागत किया व बधाई भी दी और कहा कि युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी नई उच्चाइयों को छुएगी, इसकी पूरी उम्मीद है।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News