काशी का सांस्कृतिक विभाग गत तीन माह से अलाप रहा है खालीपन का राग...



02 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

--- हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी। यह सर्व विदित है कि काशी भारतीय संस्कृति की सांस्कृतिक राजधानी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र भी है। वाराणसी शहर का जिला सांस्कृतिक अधिकारी गत 31 अक्टूबर 2017 को सेवानिवृत्त हो गये। तब से लेकर अभी तक वाराणसी जैसे महत्वपूर्ण शहर में एक तरह से सांस्कृतिक गतिविधियां ठप पड़ी हुई है। अब सांस्कृतिक नगरी काशी बिना सांस्कृतिक अधिकारी के ही गत तीन माह से धीं धीं ना का राग अलाप रहा है।

बताते चले कि जिला सांस्कृतिक अधिकारी वाराणसी के पद पर वर्षो से वाराणसी में ही जमें रत्नेश वर्मा गत 31 अक्टूबर 2017 को सेवा निवृत्त हो गये। तब से अभी तक वाराणसी में प्रदेश शासन की ओर से अब तक सांस्कृतिक राजधानी में किसी सांस्कृतिक अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News