03 जनवरी 2018, कोलकाता, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
प्राप्त सूचना के माध्यम से यह तय किया गया है कि "अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद" रविवार 07 जनवरी को संध्या 5 बजे से अपने प्रधान कार्यालय गौर लाहा स्ट्रीट जोड़ाबागान में अपने पदाधिकारियों संग खास सभा आयोजित करने जा रहा है जिसमें विशेष कर संस्था के आगे की कार्यनीति तय की जाएगी। साथ साथ सभी पदाधिकारियों से निवेदन भी किया गया है कि सभा दौरान वे अपने अपने विचार भी रखें जिससे सदस्य एक दूसरे से बेहतरीन तालमेल के साथ अपने लक्ष्य रूपी कार्य को दिशा दे सकें।
वहीं यह भी जानकारी मिली है कि संस्था अपने सभी सदस्यों सहित नववर्ष के उपलक्ष्य में एक भव्य लिट्टी-चोखा भोज का आयोजन करने का विचार कर रही है हालाकि इसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है। रविवार को होने वाली इस वर्ष की पहली सभा में इस लिट्टी-चोखा भोज की घोषणा हो सकती है।
वहीं संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरमैन हृदय नारायण मिश्रा से सम्पर्क कर नववर्ष की बधाई दी गयी व चर्चा उपरान्त उन्होंने इसकी पुष्टि की।