शहरों की तर्ज पर अब यूपी के गांव भी होगें स्मार्ट



04 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(●) काशी दौरे पर आये सीएम ने कनाडा के प्रतिनिधिमंडल संग की बैठक

(●) सीएम योगी ने देर रात किया शहर के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

---हरेन्द्र शुक्ला, वाराणसी। केंद्र सरकार जहां पिछले देश के शहरों को स्मार्ट करने की कवायद कर रही है। वहीं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र के नक्शेकदम पर चलते हुए प्रदेश के गांवों को भी स्मार्ट बनाने की योजना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी गुरुवार को पहुंचे मुख्यमंत्री इस योजना को लेकर काफी गंभीर नजर आये।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर कनाडा से आए प्रतिनिधिमंडल के साथ सर्किट हाउस में बैठक की। कनाडा प्रतिनिधिमंडल में नेता प्रतिपक्ष पैट्रिक ब्राउन के साथ करीब एक घंटे तक गंभीर चर्चा हुई। कनाडा और भारत दोनों देशों के बीच आपसी सहयोग पर विचार विमर्श भी हुआ।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कनाडा के प्रतिनिधिमंडल के साथ शिक्षा, कला - संस्कृति और पेयजल पर सहयोग के मुद्दे पर भी विस्तार से चर्चा की। इसके अलावा महिला सशक्तिकरण पर एक दूसरे के सहयोग करने की बात पर गंभीर मंत्रणा हुई। बातचीत में यह तय किया गया कि कनाडा के राज्य ऐटीरियो और यूपी के इन सभी मसलों पर आपसी सहयोग से काम किया जाएगा। ज्ञातव्य है कि इसके पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को काशी लाये थे। उसी समय उन दोनों प्रधानमंत्रीयों के बीच काशी को क्योटो बनाने के साथ ही बुलेट ट्रेन चलाने और अन्य मुद्दों पर आपसी सहमति बनी थी। इसी तर्ज पर मुख्यमंत्री ने कनाडा के एंटीरियो स्टेट की तर्ज पर प्रदेश को विकसित करने की पहल की है।

एंटीरियो कनाडा का विकासित शहर है। नदियों से घिरे इस प्रदेश की सभ्यता, संस्कृति काफी विकसित है। बातचीत के दौरान उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर व सांसद उदित राज भी मौजूद रहे।

वाराणसी सर्किट हाउस में बैठक के बाद कनेडियन प्रतिनिधिमंण्डल दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा नियमित होने वाली गंगा आरती में शामिल हुआ। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे नेता प्रतिपक्ष पैट्रिक ब्राउन के साथ संसदीय दल के सदस्य जैस जोहल, नीना टांगरी, अमरजोत संधु, दीपक आनन्द, जैक बैडबेल एवं उद्योगपति जतिंदरवीर वनवैत, अश्विन टांगरी, लॉज प्रॉशर, सुखबीर सिंह, संजय सैनी, दलजीत सिंह संजय सैनी आदि शामिल रहे। इस अवसर पर वैदिक रीति से गंगा सेवा निधि के सात पुजारियों ने माँ गंगा का पूजन भी कराया। फिर गंगा आरती देखने के बाद प्रतिनिधिमंडल नदेसर स्थित होटल गेटवे के लिए रवाना हो गया।

इसी बीच रात्रि में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात शहर के मंडुवाडीह, दशाश्वमेघ घाट, चितरंजन पार्क, अलइपुर शेल्टर होम, दीनापुर एसटीपी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य में और तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मुख्यमंत्री के निरिक्षण दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही। वहीं दुसरी तरफ बनारस की चाय-पान की अडियों पर इस बात की चर्चा तेज रही कि काश सीएम साहब जाम से कराह रहे काशी के विकास की परियोजनाओं का निरीक्षण रात के बजाय दिन में करते तो शहर की हकीकत से शायद वह भी रु-ब-रु हो जाते।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News