कोलकाता अाइ को मिली केंद्र की मंजूरी



06 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

--- रंजीत लुधियानवी, कोलकाता। विश्व बांग्ला लोगो की स्वीकृति मिलने के बाद केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महात्वाकांक्षी योजना कोलकाता आइ को भी हरी झंडी दे दी है। आगामी 24 जनवरी को मुख्यमंत्री गंगा किनारे मिलेनियम पार्क में इस योजना का शिलान्यास करेंगी।

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में लंदन आइ नामक एक बड़ा झूला है जिस पर बैठकर पर्यटक पूरे लंदन को देख पाते हैं। जो भी लंदन जाते हैं वह एक बार इस आइ पर बैठकर पूरा नजारा देखना चाहते हैं। उसी की तर्ज पर ममता ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान ही कोलकाता आइ तैयार करने की घोषणा की थी लेकिन विभिन्न तरह की कानूनी व अन्य मंजूरी की वजह से उस पर कार्य नहीं शुरू हो सका था।

पहले हावड़ा में कोलकाता आइ तैयार करने की योजना थी लेकिन संभव नहीं हो सका। इसके बाद अब गंगा किनारे मिलेनियम पार्क में कोलकाता आइ तैयार होगा। लंदन के अलावा सिंगापुर, चीन, अमेरिका के बाद चौथा कोलकाता होगा जहां पूरे शहर को देखने के लिए आइ तैयार होगा। 

मालूम हो कि लंदन आइ की ऊंचाई 135 मीटर और वृत्त 120 मीटर है, जबकि सबसे बड़ी आइ अमेरिका के लासबेगास में जहां की ऊंचाई 167.6 मीटर है। कोलकाता आइ की भी ऊंचाई 150 से 180 मीटर के बीच होगी। यह तैयार हो जाता है तो संभवत: विश्व का सबसे ऊंचा कोलकाता आइ हो सकता है।


● ममता ने किया राज्य सरकार के लोगो का अनावरण

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को यहां राज्य सरकार के नए लोगो का अनावरण किया। अशोक संतभ व विश्व बांग्ला थीम वाले इस लोगो को बीते साल मई में अनुमोदन के लिए केंद्र को भेजा गया था। इसकी डिजाइन खुद ममता ने तैयार की है। केंद्र ने बीते तीन जनवरी को इसे हरी झंडी दिखा दी है।

ध्यान रहे कि हाल में विश्व बांग्ला लोगो पर काफी विवाद पैदा हो गया था। पूर्व तृणमूल कांग्रेस नेता मुकुल राय ने भाजपा में शामिल होने के बाद अपनी एक रैली में आरोप लगाया था कि यह लोगो मुख्यमंत्री के भतीजे व पार्टी के सांसद अभिषेक बनर्जी के नाम से पंजीकृत है। लेकिन गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य और लघु व मझौले उद्योग विभाग के सचिव राजीव सिन्हा ने मुकुल के आरोपों का खंडन कर दिया था।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News