अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद : सक्रिय होगी महिला विंग



कोलकाता, 06 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

उत्तर कोलकाता के गौर लाहा स्ट्रीट स्थित अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद के प्रधान कार्यालय में ओयोजित सभा में संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरमैन हृदय नारायण मिश्रा की उपस्थिति में पूर्णिमा चक्रवर्ती की अगुवाई में अनेक मिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। बता दें कि यह सभा विशेष कर महिला विंग की रूप-रेखा पर आयोजित की गयी।

उपस्थित महिलाओं ने राष्ट्रीय चेयरमैन व संस्थापक हृदय नारायण मिश्रा से अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद महिला विंग के विषय पर चर्चा करते हुए संस्था को सहयोग का वादा किया व अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आश्वासन दिया। वहीं सभा दौरान सभी का सम्मान अंगवस्त्र भेंट कर किया गया।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News