श्री श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल ने मनाया स्थापना दिवस



कोलकाता, 07 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

श्री श्री सिद्धि विनायक मंडल ने अपना 18वां स्थापना दिवस कोलकाता स्थित बड़ा बाजार के निम्बूतल्ला चौक में मनाया। सर्वप्रथम सदस्यों ने श्री गणेश पूजन व आरती की। तत्पश्चात प्रसाद रूप में भोजन वितरण किया गया जिसे हजार से अधिक लोगो ने ग्रहण किया। साथ साथ सदस्यो ने विशुद्धानन्द व अन्य अस्पतालों में जा कर मरीजों को फल वितरित किया। श्री श्री सिद्धी विनायक भक्त मंडल बड़ा बाजार में भव्य गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन प्रति वर्ष करता आ रहा है।

इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष सज्जन शर्मा, उपाध्यक्ष राजा वर्मा, महासचिव सुशील कोठारी, सचिव प्रकाश किला, प्रेम कुमार मिश्रा, प्रयाग राज बंसल, नितेश हिमतसिंगका, मंडल के सदस्यगम व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News