कोलकाता। 08 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।
रविवार 07 जनवरी को जौनपुर नागरिक संघ, कोलकाता का तीर्थ यात्री सेवा शिविर का उद्घाटन आउटराम घाट में हुआ। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता पूर्व सचिव जुडिशल पश्चिम बंगाल एवं मानवाधिकार आयोग के सदस्य मणिशंकर द्विवेदी ने किया। वहीं उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के विधायक रविंद्र त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए जौनपुर नागरिक संघ के चेयरमैन रामभुआल तिवारी ने कहा कि आज कपिल मुनि के आश्रम में गंगा से सागर का मिलन हमेशा इस बात की गवाही करता रहेगा, किसी के प्रति अथक प्रयास व्यर्थ नहीं जाता। कार्यक्रम में साहित्यकार प्रेम शंकर त्रिपाठी, अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिंदी परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं संस्थापक हृदय नारायण मिश्रा, महेंद्र प्रताप सिंह, कमला शंकर शर्मा, अशोक यादव, सुरेंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश तिवारी, रामजी मिश्र, मनोज तिवारी, मनीष पाठक, प्रदीप शर्मा, गजेंद्रा दुबे, पप्पू तिवारी, राजीव तिवारी, मनोज शुक्ला, बी• एन• तिवारी, इंद्रमणि दुबे, अरुण दुबे, विजय उपाध्याय उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष लालमणि मिश्र तथा स्वागत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि रविवार से शुरु जौनपुर नागरिक संघ कोलकाता का तीर्थ यात्री सेवा शिविर 16 जनवरी तक चलेगा। वहीं ह्रदय नारायण मिश्रा ने अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिंदी परिषद की ओर से जौनपुर नागरिक संघ को पूरा सहयोग करने का आवाहन किया