काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को बेस्ट परफारमेन्स अवार्ड



वाराणसी, 09 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

--- हरेन्द्र शुक्ला। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय डिपार्टमेन्ट आॅफ एक्सपेन्डीचर (पब्लिक प्रोक्योरमेन्ट डिवीजन) तथा मिनिस्ट्री आॅफ इलेक्ट्रानिक्स एण्ड आईटी तथा एनआईसी द्वारा गत दिनों नई दिल्ली के इण्डिया हैबिटेट सेन्टर में केन्द्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय को ई•प्रोक्योरमेन्ट का अधिक से अधिक पारदर्शिता, फेयरनेस एवं क्षमता के साथ-प्रयोग करने वाले उपक्रमों में देश में स्पेशल कैटेग्री में इनकलेक्शन आॅफ बेस्ट प्रेक्टिसेज के लिये बेस्ट परफारमेन्स अवार्ड प्रदान किया गया है।

इसके अलावा स्पेशल कैटेग्री में असम सरकार चण्डीगढ़, केन्द्र शासित सरकार दिल्ली सरकार, कोल इण्डिया लिमिटेड जैसे उपक्रमों को अपने-अपने भोगौलिक क्षेत्र के विशेष श्रेणी में सम्मान मिला है। इस कार्यशाला में कुछ विशेष संस्थानों व उपक्रमों जो केन्द्र व राज्य शासन से सम्बन्धित थे उन्हें सम्मानित किया गया। शिक्षण क्षेत्र में बीएचयू देश की प्रथम स्वायतशाषी संस्था है जिसे केन्द्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल के अन्तर्गत ई-प्रोक्योरमेन्ट को अधिक से अधिक पारदर्शिता स्पष्टता एवं क्षमता के साथ उपयोग करने हेतु सम्मानित किया गया है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News