पीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट में धमाका, बत्ती गुल, दहले लोग



वाराणसी, 09 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

(★) सैकडों घरों की बिजली गुल

--- हरेन्द्र शुक्ला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उनकी महत्वाकांक्षी योजना भूमिगत विद्युत लाईन (आईपीडीएस) की अभी औपचारिक शुरुआत भी नहीं हुई थी कि योजना में बड़ी लापरवाही सामने आई है। भेलूपुर थाना क्षेत्र के कमच्छा- शंकुलधारा मार्ग के अन्दर बिछाये गये भूमिगत विद्युत तार में मंगलवार को तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। सड़क के बीच में हुये विस्फोट की आवाज से लोग दहल उठे और अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। विस्फोट की घटना से उस इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग किसी अन्होनी की आशंका से इधर उधर भागने लगे। यह संयोग ही था कि इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब सड़क निर्माण के लिए रोड लेबलिंग का कार्य चल रहा था। इसी समय जेसीबी से मलवा हटाने के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। तेज विस्फोट के बाद लक्सा क्षेत्र के सैंकड़ो घरों की बिजली गुल हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने आनन फानन में भूमिगत केबल ठीक करने की जुगत में लग गये।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News