भाजपा के अल्पसंख्यक सम्मेलन से अल्पसंख्यक नदारद



कोलकाता, 12 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

---रंजीत लुधियानवी। यहां भाजपा की ओर से बृहस्पतिवार 11 जनवरी को आयोजित पहले अल्पसंख्यक सम्मेलन में पार्टी ने राज्य भर से 15 हजार मुसलमानों के शामिल होने का दावा किया। लेकिन भीड़ के मामले में यह सम्मेलन पार्टी के दावों पर खरा नहीं उतरा। पार्टी ने इस सम्मेलन में लाखों लोगों के जुटने का दावा किया था। तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली इशरत जहां भी सम्मेलन में शामिल नहीं हुई। इशरत ने बीते दिनों भाजपा का दामन थामा था।

सूत्रों ने बताया कि इस सम्मेलन के आयोजन का मकसद तीन तलाक विधेयक के जरिए खास कर मुस्लिम महिलाओं को लुभा कर अपने पाले में करना था। भाजपा ने इशरत जहां को पार्टी का मुस्लिम चेहरा बनाने की योजना बनाई थी। पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मुकुल राय ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन में तमाम वक्ताओं ने तृणमूल कांग्रेस पर विरासत की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उसकी विभिन्न नीतियों के लिए सरकार की खिंचाई की। उनलोगों ने तीन तलाक विधेयक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

ताजा समाचार


National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News