सुप्रीम कोर्ट के घटनाक्रम पर ममता ने जताई पीड़ा



कोलकाता, 12 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

---रंजीत लुधियानवी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के घटनाक्रम पर गहरी पीड़ा जताई है। ध्यान रहे कि सुप्रीम कोर्ट के चार जजों ने सुबह मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ बगावत करते हुए अपने आवास पर एक प्रेस कांफ्रेंस की। ममता ने कहा कि यह घटनाक्रम एक नागरिक के तौर पर बेहद निराशाजनक है।

ममता ने न्यायपालिका के कामकाज में केंद्र के व्यापक हस्तक्षेप को लोकतंत्र के लिए खतरनाक करार दिया। हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर विस्तार से कुछ कहने से इंकार कर दिया। यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से जुड़े घठनाक्रम से मुझे बेहद पीड़ा हुई है। यह एक नागरिक के तौर पर निराशाजनक दिन है।

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका व मीडिया लोकतंत्र के खंभे हैं। न्यायपालिका में केंद्र सरकार की ओर से बड़े पैमाने पर होने वाला हस्तक्षेप लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News