एन• एन• ठाकुर होगे एनसीएल के अगले निदेशक वित्त



सिंगरौली, 13 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

---हरिओम पाण्डेय। कोल इंडिया की अनुषंघी कम्पनी सीएमपीडीआईएल में महाप्रबन्धक के रूप में कार्यरत नाग नाथ ठाकुर एनसीएल के अगले निदेशक वित्त होंगे। लोक उद्यम चयन बोर्ड (पीईएसबी) द्वारा शुक्रवार 12 जनवरी को हुए साक्षात्कार में एन• एन• ठाकुर का चयन निदेशक (वित्त) के रूप में किया गया।

इस साक्षात्कार में उनके अतिरिक्त सात अन्य अभ्यर्थियों ने भी भाग लिया। बता दे कि इस पद के लिए बीते वर्ष 7 सितंबर को पीईएसबी ने अधिसूचना जारी की थी जिसके लिए अंतिम तिथि 14 नवम्बर 2017 रखी गयी थी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News