प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राजस्थान के बाड़मेर में रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ में भाग लेंगे



15 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जनवरी को राजस्थान के बाड़मेर में पचपदरा में राजस्थान रिफाइनरी के कार्य शुभांरभ के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लेंगे।

राजस्थान के पास प्रचुर मात्रा में तेल और गैस का भंडार है। राजस्थान रिफाइनरी राज्य की पहली रिफाइनरी होगी। इसका निर्माण 9 एमएमटीपीए के रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल परिसर के रूप में किया गया है। इस रिफाइनरी के उत्पाद भारत स्टेज-6 उत्सर्जन मानको के अनुरूप होंगे। परियोजना की अनुमानित लागत 43 हजार करोड़ रूपये है और यह हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और राजस्थान सरकार का संयुक्त उपक्रम है।

राजस्थान रिफाइनरी के कार्य शुभारंभ समारोह में राजस्थान के राज्यपाल और मुख्यमंत्री एवं कई केंद्रीय मंत्रियो के भाग लेने की आशा है।

ताजा समाचार


जगत प्रवाह
Image Gallery
जगत विज़न

राष्ट्रीय समाचार


बात हिन्दुस्तान की