हावड़ा : कमीशन वेण्डर्स व हेल्पर्स ने मनाया मकरसंक्रांति पर्व



हावड़ा, 15 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी कमीशन वेण्डर्स व हेल्पर्स ने मकरसंक्रांति पर्व गंगासागर तीर्थ यात्रियों, रेलवे कर्मियों व सह-कर्मियों की मौजूदगी में मनाया। बता दें कि हावड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित मनोकामना सिद्धि मन्दिर के समीप सभी का स्वागत करते हुए 14 व 15 जनवरी को खिचड़ी, दही-चूड़ा खिलाने का सिलसिला जारी रहा।

14 जनवरी 1970 से यह आयोजन हर वर्ष होता चला आ रहा है। हर एक सक्रिय कार्यकर्ताओं की तत्परता की ही देन है कि इस वर्ष के आयोजन में लगभग 25000 लोगों ने खिचड़ी, दही-चूड़ा का आनन्द मकरसंक्रांति के पावन अवसर पर प्राप्त किया। इस आयोजन की जानकारी सुरेश प्रसाद गुप्ता व चन्द्रशेखर जाना ने दिया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News