भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ हुआ रामलीला का समापन



कोलकाता, 15 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

पिछले सात दिनों से महानगर के कांकुरगांछी स्थित विधान शिशु उद्यान पार्क में चल रहे रामलीला मंचन का सोमवार को भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ। मंचन के आखिरी दिन बतौर मुख्य अतिथि वृंदावनवासी पं• श्री संजय कृष्ण सलील जी महाराज, पं• श्री माली राम जी शास्त्री, राज्य सरकार में मंत्री साधन पाण्डेय, कमल किशोर गाँधी, अशोक गोयनका, मनोज गुप्ता, मनोज खेमका, प्रदीप संघाई, विनय पोद्दार, प्रदीप रुइया उपस्थित रहें। भारत संस्कृति मंच के तत्वावधान में आयोजित इस रामलीला के महा आयोजन के समापन के मौके पर राम भक्तों की उमड़ी हुजूम देखते बनी। वहीं मुम्बई और हैदराबाद से आए कलाकारों की अद्भूत प्रस्तुति की जमकर सराहनीय की गयी।

मंडली के निर्देशक मानवेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि दो साल से मंडली यहाँ रामलीला मंचन के लिए आ रही है और इस दौरान यहाँ के दर्शकों के साथ एक अटूट रिश्ता कायम हो गया है। आगे उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि ये कारवां यूँ ही जारी रहेगी साथ ही उन्होंने विशेष रूप से दिलीप गिरी और प्रकाश पाण्डेय को परिकल्पना हेतु साधुवाद ज्ञापित किया।

कमिटी के अध्यक्ष नवल जलान ने समापन के मौके पर कहा कि रामलीला से हम इस कदर जुड़ गए हैं कि हमें लग ही नहीं रहा है कि मंचन समाप्त हो चली है। खैर, आगे और भी बड़े और व्यापक ढंग से इसका आयोजन करेंगे।

सचिव अभिषेक शरद डोकानिया ने कहा कि रामलीला मंचन कोलकता महानगर का आइकन फेस्ट की तरह हो चला है, अकसर लोग मुझसे रामलीला के बारे में पूछते और मैं कहता हूँ बस होने वाला है, और आज इसके समापन के बाद हमें फिर से अगले साल का बेसब्री से इंतजार होगा।

वहीं इस महा आयोजन को सफल बनाने में प्रदीप ढेडिया, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार चाँद, कोषाध्यक्ष सुरेश प्राणसुखका, जगदीश प्रसाद अग्रवाल, शंकर खेतान, कुलदीप जयसवाल, अभिषेक मुनका, पंकज कुमार, अमिताभ शरद, विनोद सोनी, संदीप डागा, निरंजन अग्रवाल, मनोज भालोटिया, राजेश अग्रवाल, रूपक केडिया ने अपना अहम योगदान दिया।

ताजा समाचार

National Report



Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News