हावड़ा रेलवे स्टेशन कमीशन वेण्डर्स एण्ड हेल्पर्स मोर्चा ने मनाया नेताजी जयन्ती



हावड़ा, 23 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती के अवसर पर हावड़ा रेलवे स्टेशन कमीशन वेण्डर्स एण्ड हेल्पर्स मोर्चा ने कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। हावड़ा रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित सिद्धि मनोकामना मन्दिर समीप कार्यक्रम स्थल पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के राज्य कमिटी में सदस्य देवनारायण मण्डल ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर बुजुर्ग कमीशन वेण्डर्स सहित चन्द्रशेखर जाना , सुरेश प्रसाद गुप्ता, कमीशन वेण्डर्स व हेल्पर्स उपस्थित रहें। ध्वजारोहण पश्चात सुरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि "नेताजी आमरा तुमाके भूली ना, भुलबो ना।" वहीं, "भारत रत्न नेताजी को देकर भारत सरकार सम्मानित करे" की मांग दोहराते हुए "भारत माता की जय" की हुंकार भरी।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News