अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद : पश्चिम बंगाल महिला संगठन का गठन



कोलकाता, 23 जनवरी 2018, इंडिया इनसाइड न्यूज़।

अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी हिन्दी परिषद के कोलकाता स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित सभा दौरान पश्चिम बंगाल महिला संगठन का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से पूर्णिमा चक्रवर्ती को पश्चिम बंगाल महिला अध्यक्ष चुना गया। सभा में अतिविशिष्ट उपस्थित गणमान्य लोग पूर्णिमा चक्रवर्ती को धन्यवाद दिए तथा अंगवस्त्र व पुष्प प्रदान कर सम्मानित किए।

वहीं संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरमैन हृदय नारायण मिश्रा ने प्रमाण पत्र देकर महिला अध्यक्ष पूर्णिमा चक्रवर्ती को शुभकामनाएं दी। सभा में संजय उपाध्याय, पप्पू तिवारी, दिनेश पाण्डेय, राजीव तिवारी, भूपेंद्र पाण्डेय, प्रमोद तिवारी, दीपक सिंह, मोहन पाण्डेय, मल्लू पाण्डेय, महेश दुबे, सुनील शुक्ला, शंभू पाण्डेय, राकेश मिश्रा सहित कामिनी तिवारी, रागिनी सिंह, निर्मला सिंह, कंचन सिंह, रजनी सहल, अनुपमा सिंह, पूजा जयसवाल, लक्ष्मी तिवारी, राजेश्वरी सिंह, सीमा पाण्डेय, मधुमिता, करिश्मा सिंह, काजल इत्यादि उपस्थित रहें।

वहीं पूर्णिमा चक्रवर्ती ने कुछ महिलाओं को पद देकर उन्हें प्रमाण पत्र समर्पित की। राष्ट्रीय चेयरमैन हृदय नारायण मिश्रा ने भी सभी पदाधिकारियों का सम्मान किया व परिषद में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आवाह्न करते हुए बोले कि परिषद का कार्य सच्चाई व ईमानदारी के साथ आप लोग करते जाएं। परिषद हिन्दी को राष्ट्रीय भाषा का दर्जा दिलाने में कामयाब होगा।

ताजा समाचार

National Report




Image Gallery
इ-अखबार - जगत प्रवाह
  India Inside News